तो दोस्तों अगर बात करें किसी ऐसे भगवान की जो कि कलयुग में भी मौजूद है, वह है हनुमान जी, और यह सही भी है। हनुमान जी ही एक ऐसे भगवान हैं जो आज के समय में यानी कि कलयुग में भी हमारे कल्याण के लिए इस धरती में मौजूद है। आप सभी अपने घर में हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के कार्य तो करते ही होंगे, कई लोग हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करते हैं, तो कई लोग उन्हें प्रसन्न करने के लिए hanuman chalisa का पाठ करते हैं। तो क्या आपको मालूम है कि आपके द्वारा किए गए कार्य से हनुमान जी प्रसन्न है या नहीं? तो इसी के लिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि हनुमान जी प्रसन्न होने से आपको क्या संकेत देते हैं, तो अगर आपको हमारे द्वारा बताए गए इनमें से कोई भी संकेत मिलता है, तो आपको यह समझ जाना है कि हनुमान जी आपसे प्रसन्न है, और आपके ऊपर उनका आशीर्वाद है। तो चलिए बिना किसी देरी के आज के हमारे आर्टिकल को शुरू करते हैं।
हनुमान जी आपसे प्रसन्न है या नहीं यह संकेत वह आपको तब देंगे, जब आप उन्हें प्रसन्न करने के लिए कुछ कार्य करेंगे। वैसे तो हनुमान जी बहुत ही जल्दी अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाते हैं, और जो उनकी सच्चे मन से आराधना करते हैं उन्हें यह जानने की जरूरत ही नहीं है कि हनुमानजी उनसे प्रसन्न है या नहीं। क्योंकि जो व्यक्ति सच्चे मन से उनकी आराधना करते हैं, हनुमान जी उनसे हमेशा प्रसन्न होते हैं। लेकिन हम फिर भी आपके मन की तसल्ली के लिए आज कुछ ऐसे संकेत बताने वाले हैं, जिससे कि आप जान जाएंगे कि हनुमान जी आपसे प्रसन्न है, और बात रही हनुमान जी को प्रसन्न करने की तो आपको तो मालूम होगा कि हनुमान जी को मंगलवार का दिन समर्पित होता है, क्योंकि इस दिन इनका जन्म हुआ था। तो हम आपको बता दे की अगर आप मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करते हैं या फिर hanuman chalisa का पाठ करते हैं, तो इससे हनुमान जी बहुत ही ज्यादा प्रसन्न होते हैं। तो आप इस प्रकार से हनुमान जी को प्रसन्न कर सकते हैं। तो चलिए अप आपको उन सभी संकेत के बारे में बताते है।
हनुमान जी खुश होने पर क्या संकेत देते हैं?
तो अगर आप हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ या फिर उनकी पूजा करते हैं, तो हनुमान जी के प्रसन्न होने पर आपको निम्न संकेत देखने को मिल जाते हैं।
1: अगर आपके कुंडली में मंगल मेष, वृश्चिक या फिर मकर राशि में है, या फिर आपकी कुंडली में सूर्य बुध एक ही जगह में बैठे हुए हैं, या फिर आपकी कुंडली के दसवें भाव में मंगल विराजमान है। तो ऐसी स्थिति में आपके मंगल को नेक माना जाता है, और जैसा कि हमने आपको बताया कि मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है, इसलिए अगर आपकी कुंडली में मंगल नेक होता है, तो यह एक संकेत होता है कि हनुमान जी आपसे प्रसन्न है।
2: यदि आपका जिगर हनुमान जी की तरह ही मजबूत है, और आपका ऊपर वाला होठ थोड़ा बड़ा है, साथ ही साथ आपका रक्त शुद्ध है, और आपके देखने की शक्ति भी अच्छी है। तो कहा जाता है कि आपके ऊपर हनुमान जी की कृपा है।
3: अगर आप रात को सोते हैं और सपने में आपको राम जी या फिर हनुमान जी के दर्शन होते हैं, तो आपको समझ जाना है कि आपके ऊपर हनुमान जी की कृपा है और हनुमान जी आपसे बहुत ही ज्यादा प्रसन्न है।
तो आज इस आर्टिकल में हमने आपको उन संकेतों के बारे में बताया है, जोकि हनुमान जी आपको प्रसन्न होने पर देते हैं। तो अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत देखने को मिलते हैं, तो आपको खुश होना चाहिए क्योंकि यह संकेत है कि हनुमान जी आप से प्रसन्न हैं और आपको अपना आशीर्वाद प्रदान कर रहे है।